फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के स्कूलों को धमकी: पेपर दे रहे बच्चों को सुरक्षित निकाला, दहशत फैली; सर्च में नहीं मिला कुछ

Mon, 18 May 2026 01:29 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जिस वक्त धमकी आई, उस समय परिसरों के भीतर छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाएं दे रहे थे। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे इम्तिहान के बीच अचानक उपजे इस संकट से बच्चों के माता-पिता की सांसें अटक गईं।
विज्ञापन
लुधियाना में स्कूलों को धमकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिन स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई, उनमें सराभा नगर एक्सटेंशन स्थित डीएवी स्कूल, दुगरी का बाल भारती स्कूल और किचलू नगर के बीवीएम और ऊधम सिंह नगर के बीवीएम स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन

धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधनों ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिस वक्त धमकी आई, उस समय परिसरों के भीतर छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाएं दे रहे थे। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे इम्तिहान के बीच अचानक उपजे इस संकट से बच्चों के माता-पिता की सांसें अटक गईं। वे अपने दफ्तरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और जरूरी कामों को बीच में ही छोड़कर बदहवास स्थिति में दौड़ पड़े। कुछ ही देर में स्कूल गेटों के बाहर डरे-सहमे अभिभावकों का भारी जमावड़ा लग गया।

लुधियाना पुलिस के बम निरोधक और विशेष एंटी-सबोटाज दस्तों ने तीनों परिसरों को खाली कराया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। 

थाना सराभा नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने स्पष्ट किया कि संस्थानों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गहन छानबीन शुरू की। संतोषजनक बात यह रही कि सघन तलाशी के दौरान किसी भी परिसर से कोई संदेहास्पद सामग्री या बारूद बरामद नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली और हालात पूरी तरह काबू में हैं। फिलहाल साइबर सेल की विशेष टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह खतरनाक संदेश किस आईपी एड्रेस से और किस शरारती तत्व द्वारा भेजा गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें