फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दो किलो हेरोइन, आठ पिस्तौल और 14 मैगजीन समेत तस्कर गिरफ्तार, पाक ड्रोन ने गिराई थी खेप

Sun, 27 Nov 2022 12:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जानकारी अनुसार हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से ड्रोन के जरिये कंटीली तारों के पास गिराई थी।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार को अजनाला सेक्टर में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल और 14 मैगजीन बरामद की हैं। एसटीएफ ने आरोपी से 63 कारतूस भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


आरोपी तस्कर के दुबई में बैठे दोस्त व हरियाणा निवासी कुलदीप सिंह ने 25 नवंबर की रात को ही पाकिस्तान से ड्रोन जरिये यह खेप मंगवाई थी। आरोपी तस्कर ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि यह खेप कुलदीप सिंह के बताए जाने वाले व्यक्ति को उसने डिलीवर करनी थी। एसटीएफ को आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल से कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के डीएसपी विवेंदर महाजन को सूचना मिली थी कि भारत-पाक सीमा पर स्थित सराय अमानत खां थानाक्षेत्र के गांव हवेलियां व हाल में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित मोहन एवेन्यू निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से अजनाला सेक्टर में गिराए गए हथियार व हेरोइन उठाकर उसे किसी को डिलीवरी करने वाला है। इसके आधार पर ही एसटीएफ की टीम ने अजनाला सेक्टर में नाकाबंदी कर उसे वरना कार सहित काबू करके हेरोइन और हथियार बरामद कर लिए। 
विज्ञापन


एसटीएफ के डीएसपी विवेंदर महाजन ने बताया कि मूलरूप से सराए अमानत खां थानाक्षेत्र के सीमांत गांव हवेलियां व हाल में फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित मोहन एवेन्यू निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की कार की तलाशी के दौरान छह चीन के निर्मित पिस्तौल, दो तुर्की निर्मित पिस्तौल, 14 मैगजीन और 63 कारतूस बरामद किए। इनमें से 9 एमएम के 21 कारतूस और 30 बोर के 42 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी की कार से दो किलो और बीस ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। 

डीएसपी विवेंदर महाजन ने बताया कि पूछताछ में पम्मा ने माना कि वह साल 2014- 2015 के दौरान हरियाणा की हिसार जेल में जाली करंसी मामले में सजा काट रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात हरियाणा के कुलदीप सिंह से हुई। कुलदीप सिंह जेल से बाहर निकलते ही दुबई चला गया और उसके साथ मोबाइल पर संपर्क रखने लगा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे जानकारी थी कि कुलदीप सिंह के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध हैं। 

आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह हिसार जेल से पेरोल पर छुट्टी आया था, मगर इसके बाद वह जेल नहीं लौटा। एसटीएफ के डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दुबई में बैठे कुलदीप सिंह ने उसे आईएसआई के इशारे पर हथियारों की खेप ठिकाने लगाने को कहा था। 

कुछ दिन पहले कुलदीप ने दुबई से उसे फोन पर बताया था कि पाकिस्तानी ड्रोन अजनाला सेक्टर में हथियारों व नशे के पदार्थों की खेप गिराएगा। जिसे वह सुरक्षित ठिकाने लगा दे और उसने खेप को कुलदीप सिंह की ओर से बताए जाने वाले व्यक्ति के हवाले करनी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें