पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने कहा कि एक बड़ी सफलता में एसएसओसी मोहाली ने एजीटीएफ और फरीदकोट पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह हरि की हत्या में शामिल कनाडा स्थित अर्श डल्ला के दो प्रमुख गुर्गों को पकड़ लिया है।
जांच से पता चला है कि अर्श डल्ला के निर्देशों पर 7 नवंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या कर दी गई थी, इसमें भी ये आरोपी हैं। दोनों संदिग्ध अपराध के बाद पंजाब लौट आए, जहां उन्हें खरड़ के पास पकड़ लिया गया। आरोपियों से हथियार भी पकड़े गए हैं।