डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि थाना सदर के एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर व उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव चक्क हकीम में एक किराए की कोठी में महिला व उसके साथी देह व्यापार का धंधा करते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कपूरथला पुलिस ने गांव चक्क हकीम में एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है।
विज्ञापन
डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि थाना सदर के एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर व उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव चक्क हकीम में एक किराए की कोठी में महिला व उसके साथी देह व्यापार का धंधा करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सूचना के आधार पर छापामारी करके मौके से एक व्यक्ति सुखविंदर कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोजो जिला होशियारपुर व तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इस कोठी में नवांशहर की एक महिला लुधियाना व दिल्ली से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करती थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मौके से 26 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इन सभी लोगों के खिलाफ क्षेत्र 3, 4 इमोरल ट्रैफिक प्रीवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।