फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar Murder: घर जा रहे बस परिचालक की पीट-पीटकर हत्या, बाइक पर आए चार नकाबपोशों ने की वारदात

Thu, 17 Nov 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

वरियामखेड़ा निवासी भीम पुत्र स्व. ओम प्रकाश एक निजी बस पर कंडक्टर का कार्य करता था। बुधवार देर रात्रि उसने गांव दलमीरखेड़ा निवासी बस चालक सुरजीत सिंह के साथ गांव शेरगढ़ से वरियामखेड़ा के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप पर बस के ठेकेदार राजिन्द्र कुमार की मौजूदगी में बस में डीजल भरवाया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में बुधवार रात एक बाइक पर घर जा रहे निजी बस के चालक और परिचालक पर चार अज्ञात नकाबपोशों ने हमला किया और 30 वर्षीय बस कंडक्टर की पीट पीट कर हत्या कर दी। बस चालक बुरी तरह से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव पटी सदीक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बस चालक के बयान पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार वरियामखेड़ा निवासी भीम पुत्र स्व. ओम प्रकाश एक निजी बस पर कंडक्टर का कार्य करता था। बुधवार देर रात्रि उसने गांव दलमीरखेड़ा निवासी बस चालक सुरजीत सिंह के साथ गांव शेरगढ़ से वरियामखेड़ा के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप पर बस के ठेकेदार राजिन्द्र कुमार की मौजूदगी में बस में डीजल भरवाया। इसके बाद बस पेट्रोल पंप पर ही खड़ी कर दी। फिर वह चालक सुरजीत के साथ एक बाइक पर घर की तरफ चल पड़ा। रास्ते में एक सुनसान जगह पर पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर आए चार नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली और सुरजीत को पीटते हुए सड़क के किनारे धक्का दे दिया। आरोपियों ने परिचालक भीम को तेजधार हथियारों और बेसबालों से बुरी तरह से पीट-पीटकर मार डाला और फरार हो गए। घटना के बाद घायल बस चालक सुरजीत ने इसकी सूचना ठेकेदार राजिन्द्र को दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और चौकी पटी सदीक पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
    
मामले का पता चलते ही थाना प्रभारी बलजीत सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर चालक सुरजीत सिंह और मृतक के चचेरे भाई के बयान दर्ज करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


भीम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और अब वह अपनी बुजुर्ग मां का इकलौता सहारा था। घटना के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने भीम की हत्या करने की तैयारी पहले से की होगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें