फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: पुलिस को छका रहा गैंगस्टर टीनू, प्रेमिका से भी हुआ अलग, प्रितपाल का दिया मोबाइल फेंका

Thu, 06 Oct 2022 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस को शक है कि आरोपी टीनू नेपाल बॉर्डर पार कर विदेश भाग सकता है। ऐसे में वहां खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड पुलिस सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी फरार गैंगस्टर दीपक टीनू और उसकी प्रेमिका को पकड़ने के लिए दिन रात भागदौड़ कर रही हैं। इसके बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इसकी वजह यह भी है कि टीनू और प्रेमिका अब अलग अलग हो चुके हैं। जिस मोबाइल को लेकर टीनू भागा था, वह भी उसने फेंक दिया है और अब लगातार ठिकाने बदल रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रितपाल से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसके जरिये पुलिस महकमे में गैंगस्टरों के गठजोड़ की कड़ी जानने में जुटी है। घटना के समय सीआईए में तैनात पुलिसकर्मियों को भी जांच में शामिल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में दो से तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। 

गुजरात तक पहुंची पुलिस

आरोपी दीपक टीनू की तलाश में दिल्ली और पंजाब पुलिस गुजरात तक पहुंच चुकी हैं। मगर वह हाथ नहीं लग रहा है। पंजाब पुलिस इसलिए भी ताबड़तोड दबिश दे रही है क्योंकि गैंगस्टर के भागने से उसकी अपनी छवि दांव पर लग गई है। 

नेपाल बॉर्डर पर पूरी तरह से चौकसी

पुलिस को शक है कि आरोपी टीनू नेपाल बॉर्डर पार कर विदेश भाग सकता है। ऐसे में वहां खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर भी वहां की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस को भी इसमें शामिल किया गया है। उसकी तस्वीरें हर थाने में भेजी गई हैं। 

कनाडा में बैठा गोल्डी दिखा रहा टीनू को रास्ता

दीपक उर्फ टीनू बेहद शातिर और तेज दिमाग है। वह पहले भी दो बार पुलिस हिरासत से भाग चुका है। हालांकि दोनों बार वह पकड़ा गया। इस बार वह पूरी तैयारी के साथ फरार हुआ है। उसने पुलिसकर्मियों से कहा भी था कि तीसरी बार फरार हुआ तो हाथ नहीं आएगा। यही वजह है कि पांच राज्यों की पुलिस की सारी रणनीति उसे पकड़ने में विफल साबित हो रही है। कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ उसे लगातार गाइड कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें