फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में फायरिंग: टोहाना में निजी अस्पताल में बाइक सवारों ने देर रात चलाई गोलियां, कमर्चारी को लगे छर्रे

Thu, 06 Oct 2022 09:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना

सार

दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आए तो खुशीराम ने सोचा कि कोई मरीज आया है, तो वह गेट खोलने लगा तभी एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी और गोली के छर्रे खुशीराम को लगे।
 
विज्ञापन
टोहाना में निजी अस्पताल में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना में बुधवार देर रात कैंची चौक स्थित सेठी अस्पताल एवं मेटरनिटी होम में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शीशा टूट गया और गोली का छर्रा लगने से अस्पताल में कार्यरत गांव धमतान निवासी कर्मचारी खुशीराम घायल हो गया। उसका अस्पताल में ही इलाज शुरू किया गया। बाद में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर डीएसपी शाकिर हुसैन, सिटी एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेठी अस्पताल एवं मेटरनिटी होम पर बुधवार रात दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। इनमें से एक मोटरसाइकिल अस्पताल के सामने रुका। मोटरसाइकिल सवार ने उतरकर अस्पताल के गेट को खोल कर फायरिग की, इस दौरान गेट का शीशा टूट गया और छर्रा कर्मचारी खुशीराम को लग गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील सेठी ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आए तो खुशीराम ने सोचा कि कोई मरीज आया है, तो वह गेट खोलने लगा तभी एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी और गोली के छर्रे खुशीराम को लगे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि अस्पताल में फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। अस्पताल जाने पर पता चला कि गोली शीशे से आर पार हो गई और कर्मचारी को छर्रे लगे हैं। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें