फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक नाव पर रहस्य बरकरार: सात जनवरी को फिरोजपुर में मिली थी, कौन और क्या आया पता ही नहीं

Fri, 14 Jan 2022 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सात जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में सतलुज नदी से पाकिस्तानी नाव बरामद की गई थी। नाव पर कौन आया है और क्या आया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी नाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर से आरडीएक्स मिलने के बाद अब अमृतसर के गांव धनोए कलां से भारी मात्रा में आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामग्री स्पेशल टास्क फोर्स को मिली है। धुंध की आड़ में देश विरोधी तत्व हथियारों व नशा तस्करी की फिराक में हैं। सात जनवरी को ममदोट में सतलुज नदी से पाकिस्तानी नाव बरामद हुई थी लेकिन अभी तक सुरक्षा एजेंसियां इस बात का सुराग नहीं लगा पाई है कि इस पर कौन लोग पाकिस्तान से भारत में पहुंचे हैं या नहीं और नाव में पंजाब को दहलाने के लिए गोला-बारूद आया है या फिर हेरोइन की बड़ी खेप पहुंची है। 

विज्ञापन


भारत-पाक सीमा का करीब साढ़े पांच सौ किलोमीटर का हिस्सा पंजाब में पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ ही सतलुज नदी बहती है। कई स्थानों पर नदी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करती है। यही प्वाइंट अतिसंवेदनशील हैं। सर्दी में घनी धुंध पड़ने के कारण रात के समय दोनों देशों के तस्कर ऐसे ही रास्ते को चुनते हैं, जो बहुत खतरनाक हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से टिफिन बम तो काफी संख्या में पंजाब पहुंच चुके हैं, उक्त टिफिन बम से पंजाब में कई धमाके भी हो चुके हैं। टिफिन बम का खेल खेलने वाले कई शरारती तत्व हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियां अभी तक पकड़ नहीं पाई हैं। फिरोजपुर, जलालाबाद व फाजिल्का के सीमांत गांवों में कई नौजवान तस्करी से जुड़े हैं, इनके बुजुर्ग पहले कच्ची दारू बनाते थे। इसमें इतना पैसा नहीं है, इसीलिए उक्त नौजवानों ने हेरोइन की तस्करी के साथ-साथ गोला-बारूद की तस्करी करना शुरू कर दिया। यहां के नौजवान नदी के अंदर काफी देर तक रह सकने के अलावा तैरने का हुनर भी रखते हैं। इसीलिए ये लोग नदी के माध्यम से पाकिस्तान जाकर वहां से हेरोइन व असलहा लेकर आते हैं और पाक में बैठे आतंकियों के इशारे पर पंजाब में छिपकर बैठे उनके साथियों तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


पैसों के खातिर कई बार खुद भी विस्फोट करने जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जलालाबाद और फिरोजपुर में टिफिन बम ब्लास्ट करने के आरोप में फिरोजपुर के सीमांत गांव चांदी वाला, जलालाबाद के सीमावर्ती गांव धर्मूवाला से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, ये लोग पहले कच्ची दारू बनाते थे और अब हेरोइन व गोला-बारूद की तस्करी करते हैं। 

ममदोट में नदी से मिली पाक नाव से क्या आया है, इसका सुराग लगाना जरूरी है, क्योंकि ममदोट से सटी सरहद से असलहा की एक खेप जम्मू पहुंची थी, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा था। यही नहीं ममदोट से सटी सीमा से एके-47 और अन्य घातक असलहा भी मिल चुके हैं। ये क्षेत्र अतिसंवेदनशील है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें