फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस रुपये के विवाद में हत्या: सफाई के बदले दुकानदारों से लेता था पैसे, विरोध में रेहड़ी मार्केट बंद

Tue, 22 Apr 2025 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई संजीत के पास सब्जी मंडी में सफाई व चौकीदारी का ठेका था, जिसके बदले में वह सब्जी मंडी में कार्यरत रेहड़ी-फड़ी वाले दुकानदारों से प्रतिदिन 20 रुपये मेहताना के तौर पर एकत्रित करता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर की मुख्य मंडी में स्थित रेहड़ी में मार्केट में मात्र 20 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। इसके विरोध में सोमवार को रेहड़ी मार्केट बंद रही और युवक के परिजनों के साथ लोगों ने मंडी गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्थानीय सिविल अस्पताल होशियारपुर में मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई संजीत के पास सब्जी मंडी में सफाई व चौकीदारी का ठेका था, जिसके बदले में वह सब्जी मंडी में कार्यरत रेहड़ी-फड़ी वाले दुकानदारों से प्रतिदिन 20 रुपये मेहताना के तौर पर एकत्रित करता था। कुछ दिन पहले मार्केट में काम करने वाले एक पक्ष के साथ 20 रुपये को लेकर बहस हुई थी। 

रविवार को रात करीब 11 बजे आरोपी पक्ष ने उसके भाई संजीत पर चाकू व अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएमसी लुधियाना में गत देर रात उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। राकेश कुमार ने बताया कि वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच कर रहे मॉडल टाउन थाने के एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू, प्रीतम व संतोख के खिलाफ मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें