फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सड़क दुर्घटना: ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, सिर कुचलने से एक की मौत, दो गंभीर, ट्रक चालक पर केस दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 06:58 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी,पठानकोट (पंजाब)

सार

ट्रक का टायर शंकर के सिर से गुजर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई और अनोज व पप्पू घायल हो गए। जबकि, ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद भाग गया। पुलिस ने पड़ताल की तो चालक का नाम और पता सामने आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पड़ते गांव खन्नी खुई के पास मोटरसाइकिल सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान बिहार, गया के गोबिंदपुर निवासी शंकर के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान भीखमपुर, बिहार निवासी अनोज ताती और दीलाबाड़ा, जिला नाबादा, बिहार निवासी पप्पू कुमार के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने ट्रक चालक हरियाणा के जिला सिरसा, लोहगढ़ निवासी हरदीप सिंह पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक के दोस्त विकास ने बताया कि सभी लोग टाइलें लगाने का काम करते हैं। शंकर को गांव भवानी में काम मिला था, जिसके चलते तीनों मोटरसाइकिल पर भवानी जा रहे थे। जैसे ही वह लोग गांव खन्नी खुई के स्कूल के पास पहुंचे तो ट्रक चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी।

ट्रक का टायर शंकर के सिर से गुजर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई और अनोज व पप्पू घायल हो गए। जबकि, ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद भाग गया। पुलिस ने पड़ताल की तो चालक का नाम और पता सामने आया। सदर पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ : लखीमपुर पहुंचे शिअद नेता, एसजीपीसी ने पीड़ितों को दिए पांच-पांच लाख 

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे गांव नंगल भूर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जैनी निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई है। थाना नंगल भूर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर जम्मू-कश्मीर के कोठरी लूदोवाल निवासी रियाज अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई राम लुभाया ने बताया कि किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचित किया कि नंगल चौक पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसके बाद वह पहुंचे तो पाया कि मोटरसाइकिल सवार दीपक जालंधर से अपने घर जैनी जा रहा था। जैसे ही वह गांव नंगल के पास पहुंचा तो खड़े ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


एएसआई राम लुभाया ने बताया कि मृत व्यक्ति किसी निजी कंपनी में कार्य करता था और अपने घर जैनी जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक के साले अंकित की शिकायत पर ट्रक चालक को नामजद किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें