फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में हादसा: शौच करते समय गड्ढे में गिरी ढाई साल की मासूम को बचाने कूदी मां, दोनों की मौत

Fri, 15 Oct 2021 08:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

डरोली भाई में अस्थाई तौर पर बनवाए गए गड्ढे के कारण एक परिवार बिखर गया। अपनी बच्ची को गड्ढे में गिरा देख मां ने बिना कुछ सोचे समझे छलांग लगा दी। लेकिन दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची नूर और सिमरन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव डरोली भाई में शौच करते समय ढाई वर्षीय बच्ची लेंटर टूटने से शौच के गड्ढे में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां ने गड्ढे में छलांग लगा दी। पत्नी और बेटी को गड्ढे में गिरता देख पिता उनके पीछे कूद गया। शोर मचने पर गांव वासी मौके पर इकट्ठा हो गए और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने गड्ढे में गिरे व्यक्ति को तो जीवित बाहर निकाल लिया, पर देरी होने की वजह से मां व उसकी बच्ची को नही बचाया जा सका। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हादसा: पटियाला में स्कार्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर में पीयू के दो छात्रों, एक बच्चे समेत पांच की मौत, 11 घायल 

थाना सदर के अधीन पड़ते गांव डरोली भाई के घर में परिवार द्वारा अस्थाई तौर पर गड्ढा खोदकर शौचालय बनाया गया था। कुछ समय पहले ही इस गड्ढे के ऊपर परिवार द्वारा लेंटर डलवाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब सिमरन कौर अपनी ढाई वर्षीय बेटी नूर को शौच के लिए लेंटर पर बिठाकर बाहर आ गई तो उसे पीछे से कुछ गिरने की आवाज आई। जैसे ही वह भागकर वापस पहुंची तो देखा कि लेंटर टूटने से उसकी बेटी शौच के गड्ढे में गिर गई है। 
विज्ञापन


इसके चलते बिना कुछ सोचे समझे सिमरन ने भी गड्ढे में छलांग लगा दी। घर के अंदर कमरे में बैठे सिमरन के पति बलकार सिंह ने बाहर से उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह भी शौच के गड्ढे की ओर भागा और उसने भी बिना कुछ सोचे पत्नी व अपनी बच्ची के पीछे छलांग लगा दी। हादसे के दौरान शोर मचने पर वहां लोग इकट्ठा हो गए। गांव वासियों ने रस्सी से परिवार के तीनों सदस्यों को गड्ढे से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रस्सी से किसी तरह बलकार सिंह को गड्ढे से जीवित बाहर निकाल लिया गया पर देरी होने की वजह से लोग सिमरन और उसकी बेटी नूर को नहीं बचा सके। बलकार सिंह की हालत ठीक न होने के चलते उसे तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मां बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें