फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दो मामले: पड़ोसन की मदद से महिला से की दरिंदगी, नशा देकर युवती से 20 दिन तक हैवानियत

Tue, 19 Oct 2021 02:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पड़ोसन की मदद से एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया तो एक अन्य मामले में नशा देकर युवती से 20 दिन तक हैवानियत की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर रात के समय अकेली महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। इस कार्य में आरोपी की मदद पीड़िता की पड़ोसन ने की। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी व्यक्ति व पड़ोसन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता (27) ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 अक्तूबर की रात को वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी सीधा कमरे में आ गया। आते ही उसने कहा कि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ये सब कुछ उसकी पड़ोसन ने करवाया है, क्योंकि वह पहले भी कई महिलाओं को इस तरह गलत धंधे में घसीटती रही है। 

उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहीं एएसआई गुरकंवलजीत कौर के मुताबिक पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पीड़िता के बयान पर आरोपी हरमेश सिंह व पड़ोसन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


नशा देकर 20 दिन तक दुष्कर्म
एक अन्य मामले में आरोपी नशा देकर 20 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकल कर अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। उधर, थाना सदर पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक 21 सितंबर को आरोपी बलकार सिंह अपनी मां संग उनके घर आया था। दोनों मां-बेटे उसे जलालाबाद बाजार से कपड़े खरीदने की बात कह कर ले गए। कपड़े खरीदने के बाद बलकार की मां अपने घर चली गई और बलकार उसे मुक्तसर ले गया। वहां एक दुकान में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। 

पीते ही चक्कर आने लगे। बलकार उसे एक कमरे में ले गया और वहां उसे 20 दिन रखा और उससे दुष्कर्म करता रहा। रोजाना उसे नशा दे देता था। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची। उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहीं एसआई नवदीप कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी बलकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें