सुल्तानपुर लोधी के गांव में एक प्रवासी मजदूर किराए के मकान में रहता है। देर रात उसके साथ उसकी 9 वर्षीय गूंगी बहरी बच्ची भी सो रही थी। तभी आधी रात को उसके मकान मालिक उसकी बच्ची को सोते हुए अपने कमरे में उठा ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कपूरथला की डिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव में नौ साल की गूंगी बहरी बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर लोधी के गांव में एक प्रवासी मजदूर किराए के मकान में रहता है। देर रात उसके साथ उसकी 9 वर्षीय गूंगी बहरी बच्ची भी सो रही थी। तभी आधी रात को उसके मकान मालिक उसकी बच्ची को सोते हुए अपने कमरे में उठा ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि जब आरोपी दुष्कर्म के बाद उसकी बच्ची को छोड़ने आया तो उसकी नींद खुल गई। आरोपी से पूछने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर सुलतानपुर लोधी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया और दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी बबन दीप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।