फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam: खेल मेले में हुड़दंग मचाने से रोकने पर हत्या, दोस्त ने डिनर करते युवक को गोलियों से भूना

Fri, 17 Feb 2023 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

पटियाला के गांव घडांव में शुक्रवार को हुए कबड्डी कप देखने के लिए दो गाड़ियों में आठ दोस्त रवाना हुए। खेल मुकाबले में धर्मेंद्र सिंह निवासी शेरों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। लोगों की ओर से आपत्ति जताने पर उसके दोस्त सुखजिंदर सिंह निवासी सिंघपुरा ने धर्मेंद्र को हुड़दंग मचाने से रोका।
विज्ञापन
मृतक सुखजिंदर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मुकाबले में हुड़दंग मचाने से रोकने की कीमत एक नौजवान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। नौजवान को उसी के दोस्त ने गोलियों से भून डाला। पुलिस ने मृतक के भाई कुलजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दर्ज मामले के अनुसार पटियाला के गांव घडांव में शुक्रवार को हुए कबड्डी कप देखने के लिए दो गाड़ियों में आठ दोस्त रवाना हुए। खेल मुकाबले में धर्मेंद्र सिंह निवासी शेरों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। लोगों की ओर से आपत्ति जताने पर उसके दोस्त सुखजिंदर सिंह निवासी सिंघपुरा ने धर्मेंद्र को हुड़दंग मचाने से रोका। इस दौरान दोनों के बीच तकरार हो गई लेकिन अन्य दोस्तों ने दोनों को शांत कर सुलह करवा दी। बताया जाता है कि दोनों दोस्त एक ही गाड़ी में बैठकर सुनाम लौटे थे। आधी रात को सभी सुनाम लौटने पर एक ढाबे पर खाना खाने लगे। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह ने अपना रिवाल्वर निकाला और एक के बाद एक लगातार कई गोलियां सुखजिंदर सिंह पर दाग दी। सुखजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें