फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पत्नी को गलत मैसेज भेज रहा था गांव का व्यक्ति, पति ने विरोध किया तो मार दी गोली, एक की मौत दूसरा घायल

Sun, 23 Mar 2025 01:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

मुक्तसर में गांव का व्यक्ति दूसरे की पत्नी को मोबाइल पर गलत मैसेज भेज रहा था। महिला का पति भाई के साथ उसके घर गया तो आरोपी ने दोनों पर गोलियां चला दी। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद गांव के एक शख्स द्वारा दूसरे की पत्नी के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने के वजह से हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना मुक्तसर के गांव भुल्लर की है। मृतक की पहचान बूटा सिंह (50) के रूप में हुई है। घायल हुआ शख्स मृतक बूटा सिंह का भाई मनदीप सिंह है। उसे गंभीर हालत के चलते गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक बूटा सिंह की पत्नी के अनुसार आरोपी बिलवल सिंह उसकी देवरानी के मोबाइल पर गलत मैसेज भेज रहा था। उसका पति व देवर देवरानी का मोबाइल लेकर बिलवल के घर बेवजह मैसज भेजने का कारण पूछने गए थे। वहां आरोपी बिलवल ने दोनों भाइयों पर गोलियां चला दी। 

जानकारी अनुसार गांव भुल्लर में दोनों पक्षों में पिछले लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। शनिवार की रात बूटा सिंह और उसका छोटा भाई मनदीप सिंह दूसरे गुट के बिलवल के घर गए थे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तकरार बढ़ने पर बिलवल ने 12 बोर की बंदूक से दो फायर कर दिए। एक गोली बूटा सिंह और दूसरी मनदीप को लगी। बूटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनदीप घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल मुक्तसर लाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रमनदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें