फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda Murder: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 20 Jul 2024 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन हरमनप्रीत कौर की शादी करीब एक दशक पहले मनदीप सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे थे।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतका हरमनप्रीत कौर के चचेरे भाई सिकंदर सिंह के बयान पर आरोपी पति मनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन हरमनप्रीत कौर की शादी करीब एक दशक पहले मनदीप सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे थे।

बीती देर रात मनदीप सिंह ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी हरमनप्रीत कौर के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह का कहना है कि उसे घरेलू कलह के बारे में ही पता था।
विज्ञापन


थाना कोटफत्ता पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि हरमनप्रीत कौर के पति मनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मृतका हरमनप्रीत कौर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें