फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में वारदात: समराला में पीट-पीटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव, पूर्व विधायक के शराब ठेके पर करता था काम

Thu, 19 May 2022 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

यादविंदर की मोटरसाइकिल सड़क के किनारे मिली तो घरवालों को लगा कि कोई हादसा हो गया है और वे सरकारी अस्पताल गए। यादविंदर अस्पताल में नहीं था। सुबह पता चला कि यादविंदर का शव खेतों में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक युवक और जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के अधीन आते समराला के गांव भगवानपुरा के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव मुतों के रहने वाले 35 वर्षीय यादविंदर सिंह दीपा के रूप में हुई है। वह नानोवाल में पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के शराब के ठेके पर काम करता था।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि यादविंदर सिंह कभी कभी घर आता था। बुधवार रात करीब 11 बजे यादविंदर ने घर फोन करके बताया कि वह समराला पहुंच गया है। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यादविंदर की मोटरसाइकिल सड़क के किनारे मिली तो घरवालों को लगा कि कोई हादसा हो गया है और वे सरकारी अस्पताल गए। यादविंदर अस्पताल में नहीं था।  

सुबह पता चला कि यादविंदर का शव खेतों में पड़ा हुआ है। शव के पास ही डंडा और यादविंदर की चप्पल पड़ी थी। मोटरसाइकिल भी तोड़ी हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी हरविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मामला लूटपाट का है या फिर रंजिश का।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पोते करणवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में जंगल राज है। एक महीने में कई हत्याएं हो चुकी हैं। समराला में भी हत्याएं बढ़ रही हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें