फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: शादी से इनकार करने पर भड़के लड़के वाले, पिस्तौल के बल पर लड़की को किया अगवा

Wed, 15 Sep 2021 06:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

शादी से इनकार करने पर पंजाब के फिरोजपुर में लड़की को पिस्तौल के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से इनकार करने पर आरोपी घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर जबरदस्ती लड़की को अगवा कर लिया। मंगलवार देर रात क्षेत्र के शांति नगर में आरोपियों ने लड़की को घसीटकर कार में बिठाकर जान से मारने की धमकी देकर अगवा कर लिया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को पीड़ित परिवार के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर

लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी सनम के परिजन अपने बेटे की शादी उनकी बेटी से करना चाहते थे। सनम की बुरी आदतों के कारण उन्होंने इस रिश्ते से मना कर दिया था। उनकी बेटी ने 12वीं तक पढ़ाई की है, उसके बाद ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया और अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 
रिश्ते से इनकार की रंजिश में मंगलवार रात सवा दस बजे आरोपी सनम अपने साथी गुरजीत, लाड़ी, रवी व हंस निवासी गांव शेरखां के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर में जबरदस्ती घुसे। उनकी बेटी का हाथ पकड़कर घर से बाहर खींचकर ले जाने लगे तो परिजनों ने विरोध किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह

आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर उनकी बेटी को घसीट कर कार में बैठा लिया। उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह के मुताबिक लड़की की मां के बयान पर आरोपी सनम, गुरजीत, लाडी, रवी व हंस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें