फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पांच की मौत: पठानकोट में तीन और फिरोजपुर में दो लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान

Fri, 05 Nov 2021 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पठानकोट में दो अलग-अलग हादसों में तीन और फिरोजपुर में दो लोगों ने जान गंवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जोगा सिंह पुत्र चन्नन सिंह निवासी आसफ वाला (मल्लांवाला) कार में सवार होकर जीरा जा रहा था। 

विज्ञापन


मल्लांवाला-जीरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में जोगा सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक ट्रक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।

जलालाबाद के गांव सोहना सांदड़ में पैदल जा रहे ओम प्रकाश पुत्र रांझा राम निवासी बस्ती स्वरूप दास को टक्कर मार दी। इस हादसे में ओम प्रकाश की मौत हो गई। उक्त हादसे की जांच कर रहे एएसआई तिलक राज ने बताया कि सर्वमित्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट में सड़क हादसों में तीन की मौत

पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भूर के पास अनियंत्रित कार स्कूटी को टक्कर मारकर पुली की सेफ्टी वॉल से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। स्कूटी के पास खड़े दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सुजानपुर निवासी गोबिंदा और अजय कुमार के तौर पर हुई है। 

थाना नंगलभूर की पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर मृतक कार चालक गोबिंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता डमटाल के छन्नी बेली निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी है कि अपने भतीजे दीपक के साथ गांव भूर में स्कूटी ठीक करवाने के लिए मैकेनिक की दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर से कार का बैलेंस बिगड़ा और वह सेफ्टी वाल से जा टकराई। हादसे में उसे व उसके भतीजे को चोट आई। कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। नंगलभूर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर सिविल अस्पताल से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। उधर, गांव मुत्फर्का के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान माधोपुर कुल्लियां निवासी राजकुमार के तौर पर हुई है। मृतक के भतीजे शाहपुरकंडी एरिया में पड़ते गांव जैनी खलकी निवासी लक्की कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रात को सूचना मिली कि उसके चाचा राजकुमार उर्फ बिट्टू अपने काम से पठानकोट डिफेंस रोड से होते हुए अपनी बाइक पर घर आ रहे थे। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने प्लाई फैक्टरी मुत्फर्का के पास टक्कर मारी दी है। जब वह वहां पहुंचा तो चाचा की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर शाहपुरकंडी पुलिस पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें