फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भारत सीमा में हेरोइन लेकर आए पाक ड्रोन पर BSF ने की 4 राउंड फायरिंग, 2.622 KG हेरोइन बरामद, ड्रोन लौटा

Wed, 01 Feb 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

ड्रोन को गिराने के लिए चार राउंड फायरिंग की गई, लेकिन ड्रोन लौटने में सफल रहा। ड्रोन से गिराई गई दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बीएसएफ ने बरामद की है।
विज्ञापन
गेहूं के खेत से मिले हेरोइन के पैकेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार सुबह स्पेशल सर्च अभियान दौरान फाजिल्का क्षेत्र में बीएसएफ की बीओपी खोखर के पास गेहूं के खेत में से हेरोइन के पैकेट मिले हैं, इनमें दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिस किसान के खेत से हेरोइन बरामद हुई है उससे भी पूछताछ की जा रही है। हेरोइन की खेप फेंककर पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ने गोलियां भी दागीं, जो पाक सीमा में लौट गया।  

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात बीएसएफ बटालियन-55 के जवान बीओपी खोखर के नजदीक गश्त कर रहे थे कि उन्होंने आसमान में पाक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर चार राउंड गोलियां दागीं, ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान की तरफ लौट गया।

ड्रोन हेरोइन की खेप फेंक कर पाक की तरफ लौट रहा था तभी बीएसएफ ने गोलियां चलाई थी। आज सुबह उस एरिया में सर्च अभियान चलाया गया, जहां पर ड्रोन की हरकत देखी गई थी। सर्च दौरान गेहूं के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले हैं जो पीले रंग के बैग में थे। दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, इसकी करीब तेरह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें