फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर सफलता: बीएसएफ ने पकड़ा पाक से आया हथियारों का जखीरा, पांच एके-47 राइफल और कोलट-8 राइफल शामिल

Fri, 11 Mar 2022 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी सम्मेके के नजदीक सरहद पर सीमा सुरक्षा बल और एसएफटी की टीम ने पाकिस्तान से आया आधुनिक हथियारों का जखीरा पकड़ा है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सरहद से पाक आतंकियों की ओर से भेजा गया आधुनिक हथियारों का जखीरा पकड़ा है। पंजाब में अशांति फैलाने के लिए पाक में बैठे आतंकी संगठनों ने अपने साथियों के लिए उक्त हथियार भेजे थे। एसटीएफ लुधियाना की सूचना पर बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाकर पांच एके-47 राइफल, अमेरिकन मेड कोलट-8 तीन राइफल, पांच पिस्तौल, 26 मैगजीन और भारी संख्या में गोलियां पकड़ी।

विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के अनुसार एसटीएफ लुधियाना के एआईजी स्नेहदीप शर्मा समेत पांच अधिकारियों की टीम बीएसएफ की बीओपी बहादुरके पहुंची। बीएसएफ अधिकारियों से बातचीत करने के बाद एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने फेंसिंग पार खेतों में बताई हुई जगह पर स्पेशल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सरहद पर हथियारों और हेरोइन की डिलीवरी दी जानी है और खेप भारतीय क्षेत्र में पड़ते खेतों में छिपाकर रखी है।

पंजाब में अशांति फैलाने के लिए पाक आतंकियों ने भेजी थी खेप

सर्च के दौरान बॉर्डर पिल्लर नंबर-216 और 217 के बीच जवानों को हरे रंग के दो बैग मिले। बैगों को खोल कर देखा तो उसमें आधुनिक हथियार थे। आधुनिक हथियार देख अधिकारियों के होश उड़ गए। इतना असलहा पंजाब में अशांति फैलाने के लिए पाक आतंकियों ने भेजा था। बैग में से पांच से एके-47 राइफल, अमेरिकन मेड कोलट-8 की तीन राइफल, पांच पिस्तौल (मेड इन चाइना), 7.65 एमएम के 49 कारतूस, 7.62एमएम.39 के 29 कारतूस, 5.56 एमएम के 50 कारतूस के अलावा एके-47 की दस मैगजीन, कोलट-8 राइफल की छह मैगजीन व पिस्तौल की दस मैगजीन बरामद हुई है।

सर्च टीम ने जिस जगह से हथियारों की खेप मिली है, वहां पर ये जानने का प्रयास किया गया कि पाक तस्कर किस रास्ते से आकर भारतीय सीमा में उक्त खेप रखकर गए हैं। उनके पांव के निशान तलाशने की कोशिश की गई। खुफिया सूत्रों का कहना है कि उक्त सामग्री पंजाब को दहलाने के लिए भेजी गई थी। इससे पहले पाकिस्तानी आतंकी टिफिन बम व हैंड ग्रेनेड जैसी विस्फोटक सामग्री भेज चुके हैं। जिससे पंजाब में कई जगहों पर धमाके किए गए हैं। फिरोजपुर, जलालाबाद, अमृतसर व लुधियाना में टिफिन बम से विस्फोट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें