पंजाब के कीरतपुर साहिब में एक व्यक्ति को घर में घुस कर गोली मारने की घटना हुई है। घटना कीरतपुर के नजदीकी गांव चीकणा की है, जहां सोमवार देर रात घरेलू विवाद के चलते पूर्व फौजी ने अपनी बहन के पति (जीजा) को गोली मार दी और फरार हो गया।
पंजाब के कीरतपुर साहिब में एक व्यक्ति को घर में घुस कर गोली मारने की घटना हुई है। घटना कीरतपुर के नजदीकी गांव चीकणा की है, जहां सोमवार देर रात घरेलू विवाद के चलते पूर्व फौजी ने अपनी बहन के पति (जीजा) को गोली मार दी और फरार हो गया। घायल बिक्रम सिंह (35) के पेट में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बिक्रम सिंह अपनी छोटी बच्ची के साथ घर में सो रहा था। तभी उसका साला घर में घुस आया और बिक्रम सिंह पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बिक्रम की मां और मौसी वहां पहुंची तो आरोपी साला फरार हो गया।
घटना के बाद घायल बिक्रम को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित की मां कुलवंत कौर ने बताया कि बिक्रम की शादी गांव बलोली की लड़की से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी रंजिश के चलते साले ने हमला किया। थाना प्रभारी जतिन कपूर ने बताया कि पुलिस ने मौके का जायजा लिया है। घटना की जांच की जा रही है।