फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: छेड़छाड़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसआई ने रखी साथ सोने की शर्त, महिला ने लगाया आरोप, ऑडियो हुआ वायरल

Mon, 13 Feb 2023 03:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)

सार

एएसआई ने आरोप को नकारा है। आडियो भी वायरल हुआ है। पड़ोसियों ने महिला की बेटी से छेड़छाड़ की थी। महिला शिकायत दर्ज नहीं हुआ गुरुहरसहाए थाने में गई थी।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरुहरसहाए थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की और जब थाने में शिकायत दी गई तो एएसआई ने कहा कि जब वह उसके साथ सोएगी तभी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि उसके पति की पड़ोसी संग किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वे लोग कहीं चले गए थे। बाद में पता चला कि पड़ोसी ने उनके खिलाफ धारा 295 के तहत झूठा मामला दर्ज करवा दिया है।

महिला ने बताया कि उसकी बेटी की परीक्षा थी, वह घर से दस्तावेज लेने गई थी इसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके संग छेड़छाड़ करने लगे। उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बेटी ने गुरुहरसहाए थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इस शिकायत की जांच एएसआई गहना राम कर रहा था। जब पीड़िता को जमानत मिल गई तो वह थाने गई और एएसआई से पूछा कि बेटी की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। पीड़िता ने कहा कि एएसआई ने उसे अपने संग सोने की पेशकश की, कहा कि जब उसके संग सोएगी तभी मामला दर्ज करेगा। महिला ने कहा कि एएसआई से बातचीत की उसके पास आडियो रिकार्डिंग भी है।

उधर, एएसआई गहना राम का कहना है कि जो आडियो रिकार्डिंग वायरल हो रही है उसमें मेरी आवाज नहीं है। डिजिटल जमाना है ये मेरी आवाज में किसी ने डबिंग की है। मेरे पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। मुझे बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें