फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: बिना सिर के ही किया अंतिम संस्कार, स्काॅर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार का सिर हो गया था धड़ से अलग

Mon, 13 Feb 2023 03:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

तीन दिन बीतने के बावजूद हादसे का मुख्य आरोपी स्काॅर्पियो गाड़ी का मालिक सुखमन सिंह निवासी सिद्धू काॅलोनी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से सिर धड़ से अलग के मामले में मृतक नवदीप कुमार (43) का रविवार को बिना सिर के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस युवक के सिर को बरामद नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का मुख्य आरोपी सुखमन सिंह कनाडा में स्टडी वीजा पर गया है। इन दिनों वह अपने घर आया हुआ था। वारदात वाले दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्काॅर्पियो में मौज-मस्ती के लिए निकला हुआ था। थाना त्रिपड़ी प्रभारी प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि सुखमन सिंह के घर की तलाशी ली गई है, लेकिन वहां पासपोर्ट नहीं मिला।

जल्द ही उसके खिलाफ एलओसी जारी किया जाएगा। सुखमन के पिता रिटायर टीचर जसपाल सिंह से पूछताछ हुई है। उनके मुताबिक हादसे के बाद से बेटा घर नहीं आया है और उसका फोन भी लगातार बंद चल रहा है। पुलिस के मुुताबिक सुखमन की गिरफ्तारी के बाद ही बाकी के तीन अज्ञात आरोपियों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन


स्काॅर्पियो से टक्कर के बाद बोनट पर उछल कर गिरा, शीशे में फंसकर कटी गर्दन
थाना इंचार्ज बाजवा के मुताबिक हादसे के वक्त बोलेरो के साथ रेस लग रहे होने के कारण स्काॅर्पियो की रफ्तार तेज थी। इसी बीच स्काॅर्पियो ने साइकिल सवार नवदीप कुमार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। वह काफी ऊपर उछलते हुए गाड़ी के बोनट पर गिरा और आगे के शीशे को तोड़ते हुए उसकी गर्दन इसमें बुरी तरह से फंसकर कट गई और धड़ सड़क पर गिर गया।

बाजवा ने काॅफी की मशीन की पत्ती से गर्दन कटने की बात को बिल्कुल गलत करार दिया है। बाजवा ने बताया कि जब सिर गाड़ी के अंदर गिरा, तो लड़के काफी डर गए और फिर उन्होंने इसे लिफाफे में डाल कर कहीं फेंक दिया।

गर्दन कटने से हुई है युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : पुलिस
बाजवा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक गर्दन कटने से ही युवक की मौत हुई है। साथ ही बताया कि गाड़ी के अंदर से हादसे के वक्त युवक के सिर पर लगी टोपी से मांस के कुछ टुकड़े, तो कुछ टुकड़े गाड़ी के आगे के हिस्से में मिले हैं, जहां कट कर सिर गिरा था। पुलिस की ओर से रविवार को डाॅग स्कवायड की मदद से मृतक के सिर को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें