फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: गैंगस्टर गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला मुठभेड़ में ढेर, AGTF के इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर घायल

Sun, 18 Feb 2024 07:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और उसके खिलाफ 60 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनौला कस्बे का कुख्यात गैंगस्टर गुरमीत सिंह माना उर्फ काला धनौला पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। गैंगस्टर पर 63 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस मंत्री पर फायरिंग, हत्या समेत कई संगीन मामले शामिल हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीएफटी) के अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर में काला धनौला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी भी इस फायरिंग में घायल हो गए हैं। वहीं गैंगस्टर की ओर से की गई फायरिंग में एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन



बरनाला जिले के एसएसपी संदीप मलिक ने बताया गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला पर धनौला थाने में ही कई मामले दर्ज हैं और कई संगीन मुकदमों में भगोड़ा घोषित था। उसकी खोज के लिए एजीएफटी की टीम व बरनाला पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी कर रखी थी। एजीटीएफ की टीम को रविवार को मिली सूचना के आधार पर धनौला के बड़वर गांव में घेराबंदी कर गैंगस्टर काला को सरेंडर करने के लिए कहा गया। इस पर गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में काला धनौला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी सुखचैन सिंह छीना व एक अन्य साथी जो कि फतेहगढ़ के छन्ना का रहने वाला है इस फायरिंग में घायल हो गए हैं। वहीं, पुलिस के दो कर्मचारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम में पुलिस को तीन पिस्टल, कई मैगजीन व कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही गैंगस्टर से एक सिल्वर रंग की कार भी बरामद हुई है। घटनाक्रम के बाद सभी घायलों को बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काला धनौला की मौत की पुष्टि के लिए उसकी बॉडी को भी सिविल अस्पताल के भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें