फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, बाइकों में हुई जोरदार टक्कर; दो युवकों की मौत

Thu, 06 Aug 2026 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पंजाब के पठानकोट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया । यहां दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक हिमाचल का था। 
विज्ञापन
पठानकोट में दो युवकों की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के छतवाल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-154 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक गांव छतवाल के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सहायता प्रदान कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। हादसे में बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  मृतकों की पहचान बब्बू पुत्र भूटो, निवासी गांव छतवाल, जिला पठानकोट, और अरिश शर्मा 18 वर्षीय पुत्र अतुल शर्मा निवासी जसूर, तहसील नूरपुर हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना का पता चलते ही थाना मामून की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। दोनों मृतक युवकों का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें