फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते तार-तार: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज करवाई शिकायत; आरोपी फरार

Thu, 06 Aug 2026 05:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

पंजाब के बठिंडा में 12 साल की बच्ची को उसके पिता ने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
12 साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा थाना फूल क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी पिता पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से सहमी हुई रहती थी। पूछने पर बच्ची ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने कुछ दिन पहले उससे दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना फूल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें