फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi Interview: डीएसपी गुरशेर को बर्खास्त करने की सिफारिश, गृह विभाग ने सीएम को भेजी फाइल

Mon, 16 Dec 2024 08:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था, जब बिश्नोई 3-4 सितंबर 2022 को सीआईए खरड़ की हिरासत में था। उस समय गुरशेर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) थे।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब के गृह विभाग ने एक डीएसपी को बर्खास्त करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ही यह सिफारिश की गई है। कोर्ट ने मामले में उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए थे।

बता दें कि कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी गुरशेर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने का फैसला विशेष जांच टीम (एसआईटी) की सिफारिशों पर किया गया है, जिसकी अध्यक्षता विशेष डीजीपी (मानवाधिकार) प्रमोद कुमार ने की है। 

एसआईटी ने पाया कि विवादास्पद साक्षात्कार मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था, जब बिश्नोई 3-4 सितंबर 2022 को सीआईए खरड़ की हिरासत में था। उस समय गुरशेर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) थे। बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उनकी कथित भूमिका के लिए जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरशेर को बर्खास्त करने की सिफारिश वाली फाइल मुख्यमंत्री भगवंत मान को फाइनल मंजूरी के लिए भेज दी गई है। अगर इसे मंजूरी दी जाती है, तो मामले में पहली बड़ी कार्रवाई होगी। इससे पहले सात अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें