फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा में युवक की हत्या... हमलावरों ने हथियारों से काट डाला, सगे भाइयों पर 7-8 युवकों ने किया हमला

Thu, 13 Nov 2025 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा में 7-8 युवकों ने दो सगे भाइयों पर हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले में घायल बड़े भाई की मौत हो गई। छोटे भाई का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में युवक की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। बठिंडा की धोबियाना बस्ती में बुधवार रात को हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसके भाई पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रंजिश में युवक की हत्या की गई है। घटना का पता चलने पर वीरवार सुबह थाना सिविल लाइन पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपित युवक फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान जतिंदर कुमार (26) के तौर पर हुई है। उसका छोटा भाई धर्मेंद्र (22) जो घायल हुआ है।

जानकारी अनुसार कच्चा धोबियाना बस्ती का रहने वाला जतिंदर कुमार अपने छोटे भाई धर्मेंद्र के साथ बुधवार रात घर वापस लौट रहा था। इस दौरान धोबियाना बस्ती निवासी आरोपी युवक विस्की, गुरमन, सुखप्रीत, प्रिंस और नूर के अलावा तीन-चार अज्ञात युवकों ने मिलकर दोनों भाइयों को बीच रास्ते में घेर लिया और दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में जतिंदर और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। जहां पर जतिंदर की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई धर्मेद्र की गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से काटा था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जबकि छोटा भाई रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपावली की रात को जतिंदर के छोटे धर्मेंद्र की बस्ती के रहने वाले उक्त आरोपी युवकों के साथ पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने दोनों भाइयों को घेरकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी युवक विस्की, गुरमन, सुखप्रीत, प्रिंस और नूर के अलावा अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें