फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में एनकाउंटर:कस्टडी से भागने की कोशिश; बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में टांग पर लगी गोली

Thu, 13 Nov 2025 05:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। बटाला के साथ लगते गांव कलेर कलां के पास कुख्यात गैंगस्टर के एक गिरफ्तार किए गए गुर्गे से पिस्तौल की रिकवरी करवाने गई पुलिस टीम बदमाश ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घटना स्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। बटाला के साथ लगते गांव कलेर कलां के पास कुख्यात गैंगस्टर के एक गिरफ्तार किए गए गुर्गे से पिस्तौल की रिकवरी करवाने गई पुलिस टीम बदमाश ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की फिराक में था। आरोपी ने पुलिस पर दो फायर किए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो बदमाश की टांग पर लगी और घायल हो गया। घायल आरोपी को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपी की पहचान मलकीत सिंह निवासी नाहरपुर खदर थाना कलानौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी बटाला संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना सेखवां में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें विजय निवासी गांव सतकोहा को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी विजय ने बताया कि उसके अलावा एक अन्य युवक के पास भी अवैध हथियार हैं, जिसे वह जानता है। विजय ने उसकी पहचान मलकीत सिंह के रूप में बताई। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने वीरवार को मलकीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

वीरवार को जब पुलिस आरोपी मलकीत सिंह को साथ लेकर अवैध पिस्तौल की रिकवरी करने के लिए गांव कलेर कलां के पास नहर के किनारे पहुंची तो वहां आरोपी ने छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस पर दो फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपी मलकीत ने इससे पहले कलानौर में भी एक डॉक्टर पर फायरिंग की थी। आरोपी का संबंध जग्गू भगवानपुरिया के साथी अमृत दालम के साथ है। आरोपी कई अन्य मामलों में भी नामजद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें