फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikram Majithia Arrest: मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस को मिले सबूत; 161 करोड़ का लेन-देन, FIR में और क्या-क्या?

Wed, 25 Jun 2025 09:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नाै ठिकानों पर विजिलेंस ने बुधवार सुबह दबिश दी। रेड के दाैरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव काैर मजीठिया भी घर पर माैजूद रही।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार को विजिलेंस ने अमृतसर से उनके घर से गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम सुबह छह बजे उनके आवास पर पहुंची। पहले पूछताछ की और दोपहर में मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

 
मजीठिया के खिलाफ मोहाली विजिलेंस थाने में आमदनी से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर की जांच के दौरान एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग मनी और हवाला कारोबार करने के सुबूत मिले हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि 540 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बिक्रम सिंह मजीठिया ने इकट्ठा की है। यह संपत्ति मजीठिया ने मंत्री रहते हुए सत्ता का प्रभाव उपयोग करके बनाई है। मंत्री बनने से पहले और बाद में संपत्ति का काफी अंतर है। विजिलेंस को मजीठिया के अलग-अलग ठिकानों पर छापे के दौरान अहम सुबूत मिले हैं। आरोप है भी है कि मजीठिया द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में जमा 161 करोड़ रुपये की नकदी का लेन-देन हुआ। इस केस में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से हर तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है और एसआईटी द्वारा की गई जांच से स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि यह फंड मजीठिया के कंट्रोल वाली सराया इंडस्ट्रीज के खाते में जमा की गई ड्रग मनी से संबंधित हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि मजीठिया और उनकी पत्नी गनीव कौर के नाम पर चल और अचल जायदादों में काफी विस्तार हुआ है, जिसके लिए आमदन का कोई जायज स्रोत पेश नहीं किया गया। इस केस की जांच जारी है, जिसमें और गिरफ्तारी और बरामदगी होने की संभावना है।

मजीठिया पर इन आरोपों के तहत हुई कार्रवाई
  • प्राथमिक जांच से पता लगा है कि इस केस में 540 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग मनी का कई अवैध तरीकों के साथ लेन-देन किया गया है।
  • बिक्रम मजीठिया के कंट्रोल वाली कंपनियों के बैंक खातों में जमा 161 करोड़ रुपये की बड़ी बेहिसाबी नकदी।
  • संदिग्ध विदेशी संस्थाओं द्वारा 141 करोड़ का लेन-देन।
  • कंपनी के वित्तीय विवरणों (स्टेटमेंटों) में बिना किसी जानकारी/स्पष्टीकरण के 236 करोड़ की अधिक जमा राशि।
  • मजीठिया की ओर से आय के किसी जायज स्रोत से बिना चल और अचल जायदाद की प्राप्ति शामिल है।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
  • ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया की कोठी पर सुबह करीब साढ़े छह बजे टीम पहुंची।
  • सुबह 10 बजे मजीठिया पत्नी विधायक गनीव कौर के आवास पर भी टीम पहुंची।
  • टीम ने साढ़े बारह बजे तक सर्च अभियान चलाया और उसके बाद मजीठिया को गिरफ्तार करके ले गई।
  • विजिलेंस ने शाम चार बजकर 44 मिनट पर मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें