फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: घर में घुस युवक पर डंडे और ईंट से हमला... सिर फोड़ा, दहशत फैलाने के लिए बनाया Video

Wed, 25 Jun 2025 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

Punjab Crime: अबोहर में युवकों ने दहशत फैलाने के मकसद से एक घर में घुस युवक पर डंडे व ईंट से हमला कर दिया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
युवक पर हमला करते आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर के सीड फार्म इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवक पर डंडे और ईंट के साथ हमला कर दिया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूटने और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। हमले में युवक गंभीर घायल हुआ है। हमलावरों ने उसका सिर फोड़ दिया। वहीं थाना प्रभारी ने इस पर बनती कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक सीड फार्म निवासी एक युवक के घर में लाठी व ईंट लेकर घुस आते हैं। घर में युवक पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए डंडे से उसके सिर पर कई वार करते हैं। डंडे से हमले में युवक का सिर फोड़ दिया। इसी दौरान आरोपियों के तीसरे साथी ने युवक को पीटते हुए की वीडियो भी बनाई। 

विज्ञापन


वीडियो को एडिट कर उसमें एक पंजाबी गाना भी लगाया गया है, जिसमें गाने के बोल हैं बणदे ने जेड़े अमरीश पुरी... इस गाने के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो में युवक आरोपियों से बचने के लिए हाथ भी जोड़ रहा है, लेकिन आरोपी लगातार उसपर हमला करते हैं। 

इस घटना के बारे में थाना नंबर-1 के प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार के हमले की कोई शिकायत नहीं आई है और न ही अस्पताल से किसी घायल युवक की सूचना मिली है। उन्हें भी मीडिया के द्वारा इसका पता चला है वे इसकी जांच कराकर बनती कार्रवाई करेंगे और दहशत फैलाने वाले तत्वों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें