मजीठिया पर इन आरोपों के तहत हुई कार्रवाई
- प्राथमिक जांच से पता लगा है कि इस केस में 540 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग मनी का कई अवैध तरीकों के साथ लेन-देन किया गया है।
- बिक्रम मजीठिया के कंट्रोल वाली कंपनियों के बैंक खातों में जमा 161 करोड़ रुपये की बड़ी बेहिसाबी नकदी।
- संदिग्ध विदेशी संस्थाओं द्वारा 141 करोड़ का लेन-देन।
- कंपनी के वित्तीय विवरणों (स्टेटमेंटों) में बिना किसी जानकारी/स्पष्टीकरण के 236 करोड़ की अधिक जमा राशि।
- मजीठिया की ओर से आय के किसी जायज स्रोत से बिना चल और अचल जायदाद की प्राप्ति शामिल है।