फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बठिंडा में दो नाबालिग लड़कियां लापता, शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

Wed, 25 Nov 2026 02:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

बठिंडा में बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाले दो मामले सामने आए हैं। महज 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं।
विज्ञापन
बठिंडा पुलिस थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिगों को भगा ले जाने के आरोप में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों घटनाएं 23 और 24 नवंबर की बताई जा रही हैं। पुलिस ने एक मामले में एक युवक को नामजद किया है, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों मामलों में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


परसराम नगर से 11 साल की बच्ची लापता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला बठिंडा की थाना नहर कॉलोनी क्षेत्र से संबंधित है। परसराम नगर निवासी साहिल पुत्र लच्छमण दास ने 24 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी करीब 11 वर्षीय बेटी स्नेह लता को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया है। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर थाना नहर कॉलोनी पुलिस ने 24 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 372 दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
 
गांव रामनिवास के युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप
दूसरा मामला जिले के थाना बालियांवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नंदगढ़ कोटड़ा का है। यहां की निवासी वीरपाल कौर पत्नी सीता राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 नवंबर को गांव रामनिवास निवासी हरमन सिंह पुत्र बादल सिंह उसकी करीब 17 वर्षीय बेटी सलोचना को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बालियांवाली पुलिस ने 24 नवंबर को आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 143 दर्ज की है। यह मामला भी बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। लापता लड़कियों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें