फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों का पाक कनेक्शन: 19 और 21 साल के सगे भाई दूसरों को बेचते थे मौत; सीमा पार से सप्लाई, पकड़े गए

Tue, 20 May 2025 11:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजुप (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई दूसरों को मौत का सामान बेचते थे। आरोपियों के पाकिस्तान के साथ कनेक्शन मिले हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में ड्रग्स। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे का काले कारोबार में छोटी उम्र के नौजवान भी शामिल हैं। हैरानी की बात है कि 19 और 21 साल के दो सगे भाई दूसरों को मौत बचने का काम करते थे। आरोपियों के लिंक सीमा पार पाकिस्तानी नस्करों के साथ हैं। पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाते थे। नशा सप्लाई का धंधा करने वाले दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फिरोजपुर सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान आरोपियों से नशे की खेप बरामद हुई है। तस्करों से 2 किलो 160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। थाना सदर व कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए की टीम सीमावर्ती गांव दुलचीके पास गश्त कर रही थी। वहां पर मुखबिर ने सूचना दी कि दो सगे भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे बेचते हैं। इस समय भी उक्त आरोपी बाइक पर सवार होकर हेरोइन की खेप के साथ फिरोजपुर किसी को सप्लाई देने जा रहे हैं। सीआईए टीम ने बताई हुई जगह पर नाकाबंदी कर दोनों भाइयों को बाइक समेत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास दो किलो 20 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह (21) और लवप्रीत(19) सिंह पुत्र वजीर सिंह वासी ढाणी पीर बेरिया पल्ला मेघा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ जारी कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने बस्ती टैंका वाली निवासी आरोपी अजय उर्फ काली को 140 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें