फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल काैर भाभी मर्डर पर भड़के मीका सिंह: दो निहंगों ने एक लड़की को मार दिया... क्या ये गर्व की बात है?

Mon, 16 Jun 2025 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव बठिंडा के अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था। अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
कमल काैर की हत्या पर भड़के मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या की गायक मीका सिंह की कड़ी निंदा की है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कमल काैर की हत्या के लिए आरोपियों को लानत भेज रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोनीपत में माॅडल की हत्या: बहन को की थी आखिरी वीडियो काॅल, कहा था-सुनील मार रहा है; नहर में मिला शव

मीका ने अमृतपाल सिंह मेहरों और उनके साथियों द्वारा कंचन कुमारी (कमल) की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ये सिख काैम के लिए गर्व की बात नहीं है। उन्होंने हरजीत सिंह रसूलपुर का समर्थन करते हुए कहा कि वह सच्चाई के साथ खड़े हैं और हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

मीका सिंह ने वीडियो में क्या कहा

मीका सिंह वीडियो में कमल काैर हत्याकांड के आरोपी अमृतपाल सिंह महरो पर भड़कते हुए पूछा कि क्या औरत को मारना बड़े गर्व की बात है। 
विज्ञापन


मीका सिंह ने कहा कि मेरा नाम मीका सिंह है और मैं सिख परिवार से हूं। क्या मुझे इस पर गर्व करना चाहिए। दो निहंगों ने मिलकर एक लड़की का मर्डर कर दिया। हमारी काैम योद्धाओं को पैदा करने वाली है न कि निहत्थों  और महिलाओं पर हाथ उठाने वाली। एेसे लोगों की जितनी निंदा की जाए कम है। 
विज्ञापन




मीका ने कहा कि दुनिया में कई क्राइम हो रहे हैं। कोई छोटे कपड़े पहन रहा तो मार दो, बस यही काम रह गया है करने को। किसी को कोई हक नहीं कि किसी की जान ले ले। मैं पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों पर काबू किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें