फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में फायरिंग: सुबह की सैर के बाद चाय पी रहे युवक पर चलाई गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश

Mon, 16 Jun 2025 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

ललित सोमवार सुबह सैर करने के बाद थर्मल कालोनी के गेट पर चाय पीने पहुंचा था। जहां पर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उस पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा की थर्मल कालोनी के गेट नंबर दो पर सोमवार सुबह चाय पीने आए एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से युवक घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान ललित अरोड़ा निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोनीपत में माॅडल की हत्या: बहन को की थी आखिरी वीडियो काॅल, कहा था-सुनील मार रहा है; नहर में मिला शव

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि ललित सोमवार सुबह सैर करने के बाद थर्मल कालोनी के गेट पर चाय पीने पहुंचा था। जहां पर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उस पर गोलियां चला दी। एसपी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चाय वाले व्यक्ति एवं आस पास खड़े लोगों से पूछताछ की और जांच शुरू की। फिलहाल घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सात गोलियां चलाई आरोपियों ने

मौके पर माैजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने युवक पर लगातार छह सात गोलियां दागी। दो गोलियां लगने से युवक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज एवं उनकी गिरफ्तारी करने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें