फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: स्कूल वैन में सातवीं की छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मां के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज; गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

छात्रा की माता ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक प्राइवेट स्कूल में सातवी में पढ़ती है, जो वैन के जरिये स्कूल आती-जाती है। 13 अगस्त को जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसने बताया कि वैन चालक मलकीत सिंह ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल वैन में चालक ने अश्लील छेड़छाड़ की। थाना थर्मल पुलिस ने छात्रा की माता के बयान पर वैन चालक मलकीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में छात्रा की माता ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक प्राइवेट स्कूल में सातवी में पढ़ती है, जो वैन के जरिये स्कूल आती-जाती है। 13 अगस्त को जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसने बताया कि वैन चालक मलकीत सिंह ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। 

छात्रा के अनुसार जब वो वैन में अकेली थी तो उस समय चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। थाना थर्मल पुलिस ने छात्रा की माता के बयान पर वैन चालक मलकीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट लगाकर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना थर्मल के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें