फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एनकाउंटर: एक बदमाश को गोली लगी; प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Sun, 15 Feb 2026 09:30 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ है। मुठभेड़ घलकलां के पास हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पांच दिन पहले प्रवासी मजदूरों पर हमला हुआ था। जिन बदमाशों ने मजदूरों पर गोलियां चलाई थी, उनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मोगा के घलकलां के पास रविवार सुबह यह एनकाउंटर हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजदूरों पर फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान आकाशदीप सिंह और जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे। पुलिस को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से एक आरोपी को गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में जोबनप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आकाशदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में एक शूटर अभी फरार बताया जा रहा है।

इस मामले पुलिस ने 13 फरबरी को फिरोजपुर के रहने वाले लखविंदर सिंह और सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। लखविंदर सिंह इस घटना के मास्टरमाइंड है। सुखबीर सिंह ने शूटरों को मदद की थी। 
विज्ञापन


मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि 10 फरवरी को मोगा के जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने वाले दो शूटर आकाशदीप सिंह और जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी घलकलां इलाके में मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। पुलिस पार्टी ने पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जोबनप्रीत सिंह को गोली लगी, जबकि आकाशदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आगे जांच जारी है।



बता दें कि 10 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे मोगा के जीरा रोड स्थित एक सेलर पर 7 से 8 प्रवासी मजदूर काम खत्म करके अपने किराये के कमरे में जा रहे थे। जैसे ही मजदूर निकले तभी बाइक पर आए हमलावारों ने उनपर ताबड़तोबड़ कई राउंड फायर कर दिए। गोलियां चलते ही मजदूर बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दो मजदूरों को गोली लगी थी। 
विज्ञापन


वहीं प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाने को जिम्मेदारी लाडी भलवान और निरवेर सिंह ने ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोलियां चलाते हुए का वीडियो भी शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था कि यूपी और बिहार से यहां पंजाब में आकर पंजाब को अपने बाप की जागीर समझ रहे हैं। पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। पिछले दिनों सबने देखा कि इन्होंने पंजाब में आकर क्या किया। पंजाब के बच्चों के साथ जो किया, इसके लिए उनपर कोई सख्ती नहीं हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें