फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज मां-बेटे ने बेच दी सेना की जमीन:80 साल पहले केंद्र के नाम हुई थी जमीन, मां-बेटे ने बेची सेना हवाई पट्टी

Mon, 30 Jun 2025 06:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

80 साल पहले पंजाब के फिरोजपुर में केंद्र सरकार के नाम हुई जमीन को मां और बेटे ने धोखे से बेच दिया। दोनों ने दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन का सौदा कर दिया। 
विज्ञापन
सेना हवाई पट्टी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में मां और बेटे ने सेना की सरकारी जमीन ही जमीन बेच डाली। शातिरों ने दस्तावेजों में हेरफेर कर सेना हवाई पट्टी को दूसरे लोगों को बेच दिया। पुलिस ने गांव फत्तू वाला में सेना की हवाई पट्टी बेचने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पट्टी केंद्र सरकार की जमीन पर थी, इसके दस्तावेजों में हेराफेरी कर आगे अन्य लोगों को बेच दी गई थी। आरोपियों की पहचान ऊषा आंसल पत्नी टेक चंद और नवीन आंसल पुत्र टेक चंद निवासी गांव डूमनी वाला जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


निशान सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी मलवाल कदीम, जिला फिरोजपुर ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि गांव फत्तू वाला व अन्य चार गांवों की केंद्र सरकार की जमीन पर बनी सेना की हवाई पट्टी दो लोगों ने बेच दी है। उक्त जमीन मार्च 1945 को सेना हवाई पट्टी के लिए घोषित की गई थी। इस मामले की जांच फिरोजपुर विजिलेंस ने कर रिपोर्ट एसएसपी फिरोजपुर को भेजी है।

उधर, एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि निशान सिंह ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि गांव फत्तू वाला व चार अन्य गांव में फैली सेना की हवाई पट्टी दो लोगों ने अन्य लोगों को बेच दी है। इस संबंधी फिरोजपुर विजिलेंस विभाग ने उक्त मामले की जांच की और इसके बाद एसएसपी फिरोजपुर को मामला दर्ज करने संबंधी रिपोर्ट दी थी। 
विज्ञापन


एसपीडी ने बताया कि गांव फत्तू वाला व अन्य गांव का कुछ रकबा सेना हवाई पट्टी के लिए घोषित किया गया था, लेकिन यह जमीन केंद्र सरकार की थी। किसी कारण उक्त जमीन सेना हवाई पट्टी के नाम तब्दील नहीं हुई थी। उक्त सरकारी जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर दो लोगों ने कुछ लोगों को यह जमीन बेच दी। 

थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी ऊषा आंसल पत्नी टेक चंद व नवीन आंसल पुत्र टेक चंद वासी गांव डूमनी वाला जिला फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त लोगों की तलाश की जा रही है। एसपीडी ने बताया कि इस मामले की जांच में अभी और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। डीएसपीडी फिरोजपुर उक्त मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें