फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में एनकाउंटर: गैंगस्टर को लगी गोली, मेड इन यूएसए पिस्टल बरामद, मोबाइल में क्या मिला?

Mon, 30 Jun 2025 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पटियाला पुलिस पर गैंगस्टर ने दनादन गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। गोल्डी ढिल्लों गिरोह से जुड़े गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू को सोमवार शाम पटियाला पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखते ही गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी से छह पिस्टल, 36 जिंदा कारतूस और चोरी का स्कूटर बरामद हुआ है। वहीं आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कुछ बड़े लोगों की तस्वीरें मिली हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हथियारों के बल पर लूट और चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में आरोपी ने बैंक के सुरक्षा गार्ड से हथियार छीनकर बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी गुरप्रीत सिंह पटियाला जिले के गांव ननहेड़ा का रहने वाला है।

एसएसपी ने बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ इंचार्ज प्रदीप बाजवा को पटियाला-सरहिंद रोड पर गैंगस्टर की गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। दरअसल आरोपी अपने यूएसए बैठे हैंडलर कर्ण से पार्सल के रूप में .30 बोर की अमेरिकन पिस्तौल प्राप्त करके वापस आ रहा था, तो सरहिंद रोड पर पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए। एक गोली सीआईए टीम की गाड़ी में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के पैर में लगी। 
विज्ञापन


टारगेट किलिंग की तैयारी में था गैंगस्टर
पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी से बरामद हथियारों का इस्तेमाल करके गैंगस्टर कोई बड़ी वारदात या टारगेट किलिंग करने की तैयारी में था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से बरामद हथियारों में पिस्तौल ग्रेटा .30 बोर मेड इन यूएसए, देसी .32 बोर पिस्तौल, देसी .32 बोर रिवाल्वर, दो देसी कट्टा 315 बोर, देसी कट्टा 22 बोर समेत 36 जिंदा कारतूस और पटियाला के त्रिपड़ी इलाके से आरोपी द्वारा चोरी किया गया स्कूटर भी बरामद किया गया है। इस मौके पर एसएसपी के साथ एसपी इंवेस्टिगेशन गुरबंस सिंह बैंस और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

गैंगस्टर के मोबाइल से कई फोटो मिले
एसएसपी ने खुलासा किया कि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह से बरामद उसके मोबाइल से कईं फोटो मिले हैं। इनमें से दो फोटो की पुलिस ने पहचान कर ली है और यह दोनों बिजनेसमैन हैं। बाकी फोटो किन व्यक्तियों की है, इसकी अभी पहचान की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि आशंका है कि यह व्यक्ति पकड़े गैंगस्टर के टारगेट हो सकते हैं या फिर यह जबरी वसूली किए जाने की भी प्लानिंग हो सकती थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि यह फोटो उसके पास कैसे आए और फोटो वाले व्यक्तियों के खिलाफ वह क्या करने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें