फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: करवाचौथ से पहले पति-पत्नी का रिश्ता कलंकित, नशा देकर होटल भेजता था पति, रातभर... पीड़िता की आपबीती

Thu, 09 Oct 2025 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

तीन साल पहले जिससे लव मैरिज कर परिवार को छोड़ा उसी कलयुगी पति ने पत्नी को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। आरोपी पति अपनी पत्नी को नशा देकर होटल में छोड़ जाता था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का त्योहार करवाचौथ से पहले पंजाब के मोगा में ऐसी घटना हुई है जिससे यह रिश्ता कलंकित हुआ है। एक महिला ने अपने ही पति पर उसे नशा देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने करीब तीन साल पहले आरोपी के साथ लव मैरिज की थी। शुरू में सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के दो साल बाद पति का असली चेहरा सामने आया। आरोपी पति ने पहले पत्नी को नशे की लत लगाई और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपी पति नशे की हालत में पत्नी को ग्राहकों के पास भेजता था या खुद होटल तक छोड़ने जाता था। कुछ दिन पहले विवाहिता नशे की हालत में सड़क पर पड़ी मिली, जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर मायके पक्ष ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान पीड़िता ने पूरी सच्चाई अपने परिवार को बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले गौरव नामक युवक से हुई थी। यह प्रेम विवाह था, जिसमें परिवार की सहमति नहीं थी। पीड़िता के अनुसार, उसका पति एक होटल में काम करता था। आरोपी एक साल पहले उसके पति ने उसे हेरोइन का नशा देना शुरू कर दिया। नशे की लत लग जाने के बाद पति ने उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। लड़की ने बताया कि उसका पति ग्राहकों से संपर्क करता था और रात में उसे होटल में छोड़कर चला जाता था, जहां पूरी रात ग्राहक उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे। यह सिलसिला लगभग एक साल तक चलता रहा। आरोपी उसे मोगा ही नही बल्कि जगरांव, जीरा और अन्य शहरों के होटलों में भी जिस्मफिरोशी के लिए भेजता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें