फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में गुंडा टैक्स: गैंगस्टरों के निशाने पर गरीब मजदूर... हर माह 1500 रुपये वसूल रहे, जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Dec 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब में गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। ये गुडा टैक्स और किसी से नहीं बल्कि फैक्टरी में काम करने वाले गरीब मजदूरों लिया जा रहा है। मामला बठिंडा का है, जहां लेबर का काम करने वाले युवकों से गैंगस्टर हर माह 1500 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में गरीब मजदूर वर्ग के लोग गुंडा टैक्स देने के लिए मजबूर हैं। बठिंडा की रामां मंडी के पास स्थित रिफाइनरी के बाहर लेबर का काम करने वाले मजदूरों से गैंगस्टर 1500 रुपये प्रति माह गुंडा टैक्स के रूप में वसूल कर रहे है। इस बारे में लेबर का काम करने वाले बूटा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोमवार को मीडिया से बातचीत में खुलासा किया।

विज्ञापन


बूटा सिंह और उसके साथ लेबर करने वाले साथियों ने बताया कि वे कुल 30 युवक हैं जो रिफाइनरी के बाहर लेबर का काम करते हैं। पिछले तीन माह से संदीप सिंह भल्ला नाम का गैंगस्टर अपने साथी अर्श सिंह मलकाना के साथ मिलकर उनसे 1500 रुपये प्रति माह वसूल रहा है। एक युवक ने बताया कि जब उसने उक्त गैंगस्टर और उसके साथी का विरोध किया तो 12 दिसंबर को गैंगस्टर और उसका एक साथी रिफाइनरी के बाहर हथियारों से लैस होकर आ गए। लेबर का काम करने वाले युवकों ने आरोप लगाया कि उक्त गैंगस्टर और उसके साथी अब उसे एवं उसके साथियों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

बूटा सिंह ने कहा कि उसने 12 दिसंबर को ही थाना रामा मंडी में पुलिस पास लिखित में संदीप सिंह भल्ला, अर्श सिंह और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। उल्टा उसे बार-बार थाने में बुलाया जा रहा है। युवकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त वसूली करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले संबंधी थाना रामां के एसएचओ बेअंत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें