फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: चार युवक तीन पेट्रोल बम के साथ गिरफ्तार, बाघापुराना पुलिस ने पकड़ा; बड़ी वारदात की फिराक में थे

Thu, 13 Nov 2025 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

इससे पहले 28 अक्तूबर को भी मोगा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 26 अक्टूबर को मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में दिन दिहाड़े एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा बाघापुराना पुलिस ने चार आरोपियों को तीन पेट्रोल बम के साथ गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मोगा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इससे पहले 28 अक्तूबर को भी मोगा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 26 अक्टूबर को मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में दिन दिहाड़े एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था। मोगा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस द्वारा फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें