फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में दिनदहाड़े धांय-धांय: दीवार फांद घर में घुसे हथियारबंद, परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक पीजीआई रेफर

Tue, 29 Jul 2025 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

खन्ना में दिनदहाड़े घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हमलावरों के निशाने पर परिवार के लोग थे। आरोपी दीवार फांद घर में घुसे थे। इस हमले में एक युवक घायल हुआ है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में भरी दोपहर में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। खन्ना के नजदीकी गांव चक लोहट के एक घर पर दिनदहाड़े गाड़ी से आए कुछ अज्ञात आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर डाली। हथियारों के साथ घर में पहुंचे यह आरोपी जसप्रीत सिंह के घर का मुख्य दरवाजा बंद के कारण दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और घर वालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


आरोपी फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। इस फायरिंग में जसप्रीत सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रोपड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उनको चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। गनीमत यह रही कि परिवार के बाकी सदस्य बच गए।

वहीं वारदात का पता चलते ही पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी डॉक्टर ज्योति यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पत्रकारों से एसएसपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जसप्रीत को गोली लगी थी, अभी वह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। वह सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द काबू कर लिया कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें