फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali Crime:दरवाजे पर लटक रही थी महिला की लाश...पति और जेठ करवाते थे गलत काम; पड़ोसी बोले- पिंकी की हत्या हुई

Tue, 29 Jul 2025 08:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली में महिला की लाश घर के दरवाजे पर लटकती हुई मिली है। आरोप है कि महिला की हत्या कर इसे सुसाइड दिखाने के लिए लाश को लटकाया गया है। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब के मोहाली में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश दरवाजे की चौखट पर लटकती हुई मिली है। पड़ोसियों का आरोप है कि महिला की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।  

विज्ञापन


मोहाली के गांव झामपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव चौखट के साथ लटकता मिला। उसकी पहचान 25 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थाना बलौंगी के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को हिरासत में ले लिया है।

महिला अपने पति के साथ गांव झामपुर की नई बसी कॉलोनी में रह रही थी। उसकी शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। पड़ोसियों ने बताया कि महिला ने पहले कई बार गुहार लगाई थी कि उसका पति और जेठ उससे गलत काम करवाते थे। इस संबंध में उसके पति और जेठ को समझाया भी था। कुछ समय शांत रहने के बाद फिर महिला से मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसकी लाश कमरे की चौगाठ से लटकी मिली। पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पिंकी की हत्या के बाद उसके शव को लटकाया गया है ताकि यह खुदकुशी लगे। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें