फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शिअद नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलियां चलाकर फैलाई थी दहशत, फाजिल्का पुलिस की कार्रवाई

Wed, 10 Sep 2025 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)

सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।नरदेव सिंह बॉबी मान दिवंगत पूर्व सांसद जोरा सिंह मान के बेटे हैं। फाजिल्का पुलिस ने बॉबी मान को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला फिरोजपुर संसदीय सीट से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पार्टी के जिला अध्यक्ष दिवंगत पूर्व सांसद जोरा सिंह मान के सुपुत्र नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह गिरफ्तारी उस मामले में हुई है जिसमें उन पर पिछले साल पंचायती चुनाव के दौरान ब्लॉक विकास पंचायत कार्यालय के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने का आरोप है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

अकाली दल के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है क्योंकि पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा की घटनाओं को लेकर पार्टी पहले ही सत्ता पक्ष के निशाने पर रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही बॉबी मान गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने सभी तर्क सुनने के बाद उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद फाजिल्का पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया। बॉबी मान को गिरफ्तार करने की पश्चात थाना सिटी में लाया गया जहां पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: PRTC बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, महिला को बस से नीचे फेंका, जड़े थप्पड़... कपड़े फाड़े, देखिए ये Video

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें