फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का अग्निवीर कश्मीर में शहीद: आकाशदीप सिंह के सिर पर लगी गोली, एक महीना पहले छुट्टी पर आया था

Thu, 15 May 2025 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पंजाब का लाल अपने देश के लिए शहीद हुआ है। पंजाब के फरीदकोट का अग्निवीर आकाशदीप सिंह जम्मू कश्मीर में बलिदान हुआ है। आकाशदीप के सिर पर गोली लगी है। 
विज्ञापन
अग्निवीर आकाशदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पंजाब के लाल की जम्मू-कश्मीर में शहादत हुई है। फरीदकोट के गांव कोठे चहिल अग्निवीर जवान आकाशदीप सिंह कश्मीर में शहीद हुआ है। इस घटना की सूचना के बाद उसके घर परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी उनके घर पहुंच कर परिवार से दुःख सांझा किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोठे चहिल बलविंदर सिंह को वीरवार सुबह उनके बेटे आकाशदीप सिंह के शहीद होने की सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि सिर में गोली लगने से आकाशदीप सिंह की जान चली गई। परिवार के अनुसार आकाशदीप सिंह लगभग पौने दो वर्ष पहले बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती हुआ था। आकाशदीप सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात था और उसकी पोस्टिंग इन दिनों जम्मू कश्मीर में थी। 

पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह पिछले माह ही छुट्टी पर आया था और एक दिन पहले ही उसने फोन पर उनसे बात की थी। उनके साथ क्या घटनाक्रम हुआ, उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आकाशदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव में पहुंचने की उम्मीद है। उसके उपरांत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आकाशदीप सिंह की शहादत पर नमन करते हुए परिवार के साथ दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आकाशदीप के पिता बलविंदर सिंह उनके पुराने साथी हैं और इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें