फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव का द एंड:हलवारा में युवक ने प्रेमिका के सामने दी जान; दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि आशिक ने मौत को लगाया गले

Thu, 15 May 2025 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के हलवारा में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। क्योंकि प्रेमी ने प्रेमिका के सामने की अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। इस घटना के बाद प्रेमिका फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के हलवारा में एक युवक ने प्रेमिका के सामने अपनी जान दे दी। मृतक युवक की प्रेमिका शादीशुदा है और दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था। घटना हलवारा के गांव ताजपुर की है। मृतक की पहचान हरसुरिंदर सिंह (27) के तौर पर हुई है। वहीं, आरोपी महिला गांव बडिंगा की रहने वाली नीतू है। मृतक युवक हरसुरिंदर सिंह की मां  जसवीर कौर की शिकायत पर पुलिस ने महिला नीतू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना सिटी रायकोट में मृतक की मां जसवीर कौर ने दी शिकायत में आरोपी महिला नीतू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के मुताबिक नीतू शादीशुदा है और वह उनके बेटे हरसुरिंदर को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। 

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी महिला नीतू फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उसके घर पर भी पुलिस गई थी, लेकिन वह गायब थी। आरोप है कि हरसुरिंदर के साथ उसके नीतू के नाजायज संबंध थे। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जसवीर कौर ने बताया कि उनका बेटा हरसुरिंदर अविवाहित था। वह टैक्सी चलाता था। नीतू और हरसुरिंदर के बीच एक साल से नाजायज संबंध थे। बुधवार शाम नीतू ने हरसुरिंदर को फोन करके मिलने बुलाया था। देर रात परिवार को सूचना मिली के हरसुरिंदर ने गांव गोंदवाल के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर फंदा लगा लिया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

जसवीर कौर ने आरोप लगाया कि नीतू उनके बेटे हरसुरिंदर को रुपयों के लिए हमेशा परेशान करती थी। नीतू उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी सारी कमाई खा रही थी। नीतू ने हरसुरिंदर को नशे की लत भी लगा दी थी। नीतू जबरदस्ती उनके घर भी आ गई थी, जिसे समझा कर वापस भेजा था। महिला नीतू को कई बार हरसुरिंदर का पीछा छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। हरसुरिंदर पिछले कई दिनों से मरने की बातें कर रहा था। इसके चलते परिवार के लोग उसका उसका ध्यान रख रहे थे। बुधवार रात उसने नीतू ने उसे मिलने बुलाया और उसकी मौजूदगी में ही हरसुरिंदर ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद नीतू फरार हो गई। थाना सिटी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें