आगरा के बाह क्षेत्र के फरैरा गांव में जमीन और संपत्ति के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी हुई। परचून की दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बाह के फरैरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को जमीन और संपत्ति के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और एक परचून की दुकान में आग लगा दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाह के फरैरा गांव में जमीन और संपत्ति को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:45 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले पथराव हुआ, जिसके बाद अरविंद नाम के व्यक्ति की आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे स्थित परचून की दुकान में आग लगा दी गई। अरविंद ने पुलिस को बताया कि पहले ईंट-पत्थर फेंके गए थे, और जब उन्होंने बचने के लिए दुकान का दरवाजा बंद कर लिया तो उसमें आग लगा दी गई। आग की लपटें देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बाह पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन और संपत्ति के विवाद में मारपीट और आगजनी की घटना हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।